{"_id":"443489d071ee629c61b6aa1705cd5405","slug":"the-agitation-demanding-appointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र निर्गत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र निर्गत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 01 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
गणित विज्ञान शिक्षक पद के आवेदक प्रोफेशनल डिग्रीधारकों ने जिले के बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्ति पत्र जारी करने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन से जारी एक आदेश में गणित विज्ञान शिक्षक के लिए बीएससी के साथ साथ प्रोफेशनल कोर्स से स्नातक किए लोगों को भी योग्य माना गया है।
लेकिन शासनादेश को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल सकी है। विभागीय मनमानी के चलते परेशान होकर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
शासनादेश का हवाला देते हुए बताया कि गठित हाईपावर कमेटी ने जिस स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए इंटर में विज्ञान और गणित अनिवार्य हो, उन्हें गणित, विज्ञान शिक्षक के लिए योग्य मानने में हर्ज नहीं माना था।
कहा कि ऐसे में उन्हें सीधी भर्ती में मौका न देना न्याय संगत नहीं होगा। प्रदर्शनकताओं में कृष्ण कांत गुप्ता, जय प्रकाश पटेल, महेश प्रताप, नीरज मौर्य, आनंद कुमार सिंह, अमरेश पटेल, पुनीत मौर्य, सुरेश मौर्य, लाल बहादुर, अनिल कुमार, अरविंद सिंह, धर्मेद्र कुमार, राकेश यादव, विक्रम मौर्य आदि रहे।