सुरियावां। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंगलवार को भदोही विधानसभा के अभोली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। मुख्य वक्ता भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से लोगों के दिलों में विकास का भरोसा जगाया है। उसकी ही देन है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने से पार्टी को सींचने का काम किया है।
बूथ स्तर से लेकर शीर्षस्थ पदाधिकारियों ने लगातार पार्टी के प्रति समर्पित भावना रखी है। इससे जनता में पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसके पहले जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, चंदूलाल चंद्राकर, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, गोवर्धन राय, संतोष पांडेय, हौशिला प्रसाद पाठक, नागेंद्र नाथ मिश्रा आदि रहे। संवाद