फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thakur Ji Temple in Kolna to be beautified at a cost of 1.45 crore.

Bhadohi News: 1.45 करोड़ से कोलना के ठाकुर जी मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Thakur Ji Temple in Kolna to be beautified at a cost of 1.45 crore.
कोलना गांव स्थित मंदिर प्रागण  में भूमिपूजन करते चुनार विधायक अनुराग सिंह।-सोशल मीडिया।
कोलना गांव स्थित श्रीराम-जानकी (ठाकुर जी) मंदिर का 1.45 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण होगा। बुधवार को चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की योजना के तहत मंदिर परिसर में यात्री शेड, प्रसाधन केंद्र, बरामदा, ग्रीन पार्क, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच, सौर स्ट्रीट लाइट, पेयजल, बागवानी और साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा बोरिंग, जूता घर, पुलिस बूथ और खोया-पाया कक्ष भी बनाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। क्षेत्र के सत्येंद्र सिंह ने मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तत्कालीन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के समक्ष रखा था। इस दौरान जिला पर्यटन सूचना अधिकारी बृजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed