फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temples and pandals echo with Jai Mahagauri Namostute,

Bhadohi News: जय महागौरी नमोस्तुते से गूंजे मंदिर और पंडाल,

Mon, 23 Oct 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Temples and pandals echo with Jai Mahagauri Namostute,
शारदीय नवरात्र की महाष्टमी को मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।जय महागौरी नमोस्तुते से मंदिर और पंडाल गूंज उठे। रविवार को सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। जयकारों से पूरा वातावरण देवीमय हो गया। विभिन्न प्रकार के फूल, फल, नैवेद्य और धूप दीप से मां की पूजा आरती की गई। देवीगीतों से पंडाल गूंजते रहे। पंडालों के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा। जिले में शहर से लेकर गांव तक के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु मां के मंदिरों में मत्था टेक परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि मां महागौरी मां दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं। मां की अराधना से भय, कष्ट और पाप दूर हो जाते हैं। मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाने का कार्य करती हैं। शनिवार को सुबह से भक्त मां के दर्शन को उमड़े। अष्टमी तिथि होने के कारण व्रती महिलाएं और युवतियों के साथ युवाओं की भीड़ भी मंदिरों में देखी गई। गोपीगंज के सदर मोहाल के मां दुर्गा जी मंदिर, पसियान मोहाल की मां बम्बा देवी मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, औराई स्थित मां कड़े माता मंदिर, बाबूसराय क्षेत्र के चेरापुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर, भदोही कटरा बाजार स्थित मां शीतला मंदिर और सुरियावां के बड़ी महारानी मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मां के दर्शन भक्त मां से परिवार के मंगल की कामना की। इस दौरान मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहा। इसी तरह पूजा पंडालों में भी बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। पंडाल में मां के दर्शन को भक्तों का रेला उमड़ गया।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन


मईया के दर्शन कराई द ए मोर सईयां...देवी जागरण में झूमे लोग
गोपीगंज। क्षेत्र के अमवां माफ़ी में नव दुर्गा पूजन समारोह समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में महाअष्टमी पर भगवती जागरण व झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान विंध्य क्षेत्र से आए कलाकारों ने वृंदावन की झांकी, महिषासुर मर्दनी, राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, कृष्ण सुदामा की झांकियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान लोक गायकों ने भी एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर लोगों को झुमाया। आयोजक पं. कलक्टर मिश्र ने बताया कि भगवती जागरण एवं झांकी का आयोजन हर साल होता है। झांकी में कलाकार बाबा पांडेय, सर्वेश मिश्र, सुहाना, शिवानी पांडेय व कीर्ती पांडेय ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुति दी। मौके पर पं.सुरेंद्र नाथ मिश्र, अन्नू सिंह, मुन्नू तिवारी, सौरभ मिश्र, अभिषेक तिवारी, अंजनीमिश्र, विपिन,सूरज, आंनद,शुभम, राजकुमार तिवारी सहित अन्य रहे। उधर, मोढ़ क्षेत्र के कस्तूरीपुर में देवी जागरण में देर शाम तक लोग झूमते रहे। वहीं जंगीगंज बाजार स्थित विशाल दुर्गा पंडाल में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने देवी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed