फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature worsens roster of supply, outcr

तापमान ने बिगाड़ा आपूर्ति का रोस्टर,हाहाकार

Tue, 09 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Temperature worsens roster of supply, outcr
गोपीगंज/चौरी। सप्ताह भर पूर्व हुई झमाझम बारिश के बाद अचानक बढ़े तापमान के साथ गर्मी ने जहां रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं बिजली की मनमानी कटौती से मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रचंड गर्मी के बीच आपूर्ति का रोस्टर बेपटरी हो गया है। इससे नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकर मच गया है।
विज्ञापन

दिन हो या रात अंधाधुंध बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्याओं ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं, लेकिन विभाग शांत बैठा है। चौरी उपकेंद्र से जुड़े लगभग 80 गांवों की स्थिति खराब है। मनमानी अघोषित कटौती से ग्रामीण गर्मी में झेल गए हैं। आशीष दुबे, प्रेमचंद गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा, बृजेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी सबकुछ जानते हुए भी जानबूझ कर कटौती कर रहे हैं। बिजली न मिल पाने से व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में रह पाना मुश्किल होता जा रहा है। प्यास बुझाने के लिए भी समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन रात काटना भारी पड़ रहा है। पूर्वी क्षेत्र होने से गांवों में अंधेरा रहने से चोरी, मारपीट, लूट आदि की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि कटौती पर विराम नहीं लगा तो ग्रामीण और व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। यही स्थिति औराई क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है जहां गत दिनों आए तेज तूफान की चपेट में आकर जमींदोज हुए तार और खंभे अब तक दुरुस्त नहीं कराए जा सके, जिसका परिणाम है कि आज भी कई घर बिजली विहीन हैं। कुछ घरों में बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज के चलते कोई लाभ नहीं मिल पाता। ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक तार-खंभे नए सिरे से लगाकर ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी पूरी नहीं की जाएगी तब तक समस्या का समाधान असंभव है। बार-बार हो रही शिकायतों को नजरंदाज करना किसी भी दिन विभाग को महंगा पड़ेगा। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम रामकुमार ने कहा कि रोस्टर में बदलाव नहीं किया गया है। गर्मी के कारण आने वाले फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed