फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature rose by four degrees in 40 hours, May-like heat in April, 5-year record broken

Bhadohi News: 40 घंटे में चार डिग्री बढ़ा तापमान, अप्रैल में मई वाली गर्मी, टूटा 5 साल का रिकार्ड

Tue, 14 Apr 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by four degrees in 40 hours, May-like heat in April, 5-year record broken
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर खड़े मरीज। संवाद
ज्ञानपुर। अप्रैल में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने लगी है। बीते 40 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हुई है। बीते पांच साल बाद ऐसा हुआ है कि अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान 38 डिग्री को पार कर चुका है। गर्मी बढ़ने से सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1079 मरीज आए। इसमें ज्यादातर मौसमी बीमारी से पीड़ित रहे। बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि साल 2022 में अप्रैल महीने के शुरूआती 15 दिन का औसतन तापमान 38.1 डिग्री था। इस साल अप्रैल में तापमान 38.2 डिग्री पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के बाद से मौसम का तेवर बदल गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। उन्होंने बताया कि अप्रैल में सामान्यत: अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस साल स्थिति यह हो गई है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

चार दिन में इस तरह बढ़ा तापमान
- 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा।
- 11 अप्रैल को 0.5 डिग्री वृद्धि के साथ तापमान 35.1 डिग्री तक पहुंचा।
- 12 अप्रैल को 2.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा।
- 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बीते पांच साल का अप्रैल महीने का औसतन तापमान
2026 - 38.1 - 22
2025 - 34.9 - 23.8
2024 - 37.4 - 21
2023 - 38 - 22.3
2022 - 37.6 - 21.6
नोट : आंकड़े बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से लिए गए हैं।

इस तरह बचें गर्मी से
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सादा पानी, नींबू पानी, छाछ, दही सहित अन्य तरल पदार्थ पीएं।
- दोपहर 12 से तीन बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- तरबूज, खीरा और पपीता खूब खाएं।
नोट : ये सलाह फिजिशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने दी है।
डीएम ने अग्निशमन टीम को किया अलर्ट
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने गर्मी में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी सर्विस वाहनों एवं अग्निशमन उपकरणों को चालू अवस्था में रखे। कर्मचारियों की रोस्टर वार ड्यूटी सुनिश्चित करते हुए उन्हें आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखे। विशेष रूप से होटल, चिकित्सालय, शॉपिंग मॉल एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed