Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature rises, OPD temperature rises

Bhadohi News: तापमान बढ़ा, ओपीडी का पारा चढ़ा

Thu, 25 Sep 2025 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises, OPD temperature rises
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीज़ों की भीड़। संवाद
ज्ञानपुर। बुधवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री के करीब पहुंच गया। तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। बदलते माैसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ चला है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 840 मरीज पहुंचे। 15 को इमर्जेंसी में भर्ती कराना पड़ा। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। 20 सितंबर से लगातार तापमान में वृद्धि का क्रम बना है। तापमान 36 के करीब दर्ज किया गया। इसके कारण उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तेज रही। दोपहर दो बजे करीब हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ और पुरुवा हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

इसके चलते आसमान में बादल मंडराने लगे। आंधे घंटे बाद जिला मुख्यालय के आसपास बूंदाबांदी हुई जबकि सुरियावां क्षेत्र में करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। वहीं मुख्यालय के दक्षिण तरफ बादल उमड़-घुमड़ कर निकल गए। दिन में गर्मी और उमस तो भोर में गुलाबी ठंड भी लग रही है।
विज्ञापन

यह मौसम सेहत के लिए हानिकारक माना जा रहा है। जिला अस्पताल में ओपीडी 840 रही, जबकि इमरजेंसी में 15 मरीज भर्ती हुए। फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि सेहत को लेकर हर किसी को सजग रहना चाहिए। लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed