फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature dropped by 9 degrees in four hours, with a day-to-night variation of 12 degrees

Bhadohi News: चार घंटे में 9 डिग्री कम हुआ तापमान, दिन-रात में 12 डिग्री का अंतचरर

Wed, 21 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 9 degrees in four hours, with a day-to-night variation of 12 degrees
सुबह के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह में हल्की धुंध, फिर कुछ देर के लिए तेज धूप, दोपहर में बादलों की लुकाछिपी, शाम होते ही 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। दोपहर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो शाम होते ही तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री तो अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन-रात के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोपहर में बादल छाए रहे। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इन दिनों पूर्वी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस कारण मौसम में बदलाव हुआ है। बीते 14 दिन से मौसम साफ हो रहा था। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। रात के तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। जिले में इन दिनों एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस कारण बादल और धुंध बढ़ने लगा है। मंगलवार की सुबह भी हल्की धुंध छाई रही। सुबह नौ बजे के बाद मौसम कुछ देर के लिए साफ हो गया। दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए। दिनभर बादलों की लुका-छिपी चलती रही। शाम होने के बाद तापमान में गिरावट होने लगी।
विज्ञापन


फसलों के अनुकूल है मौसम : डॉ. विश्वेंदु
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान मौसम हर तरह की फसलों के लिए अनुकूल है। इस समय तापमान में गिरावट से गेहूं की फसल को पर्याप्त नमी मिल रही है। वहीं, बारिश की संभावना से गेहूं की फसल की पानी की जरूरत पूरी हो जाएगी। दिन और रात के तापमान में अंतर से सब्जी और गेहूं किसी भी फसल पर कोई विशेष प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed