फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager's body found hanging from noose

फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

Mon, 16 Aug 2021 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from noose
थाना क्षेत्र के चौरीखास नईबस्ती में रविवार को फंदा लगा लेने से तराना (13) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नईबस्ती निवासी अमीन मंसूरी अपनी पत्नी और एक पुत्री के साथ मुंबई में रहते हैं। घर पर दो पुत्र, दो पुत्री दादा के साथ रह रहे हैं। शनिवार को ताराना की कहासुनी भाइयों से हुई थी। हो सकता है उसी बात से नाराज होकर देर रात में छत के पंखे में फंदा डालकर लटक गई होगी। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर शोरगुल मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस को सूचना दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक डीएस ओझा ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह दरवाजा को खोलवाया। जबकि फोरेंसिक टीम भी जांच कर लौट गई। इस संबंध में सीओ औराई अजय कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा। मृतका तराना के माता-पिता भी जहाज से आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed