फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager jumped in front of train, died

ट्रेन के सामने कूदा किशोर, मौत

Wed, 25 Nov 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumped in front of train, died
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे फाटक के समीप सोमवार की शाम ट्रेन के आगे कूद कर एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोर साइकिल से आया और ट्रैक के किनारे साइकिल खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी शिनाख्त जौनपुर जिले के रामपुर थानाक्षेत्र के पचवल गांव के अमित कुमार यादव (16) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस से घटना की सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ोें से अपने बेटे की पहचान की। लोगों ने बताया कि वह घर से साइकिल से निकला था, लेकिन ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अब तक समझ से परे है। खास बात यह है कि परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बात की पुष्टि की कि किशोर ने आत्महत्या की। ट्रेन चालक ने भदोही स्टेशन पर आकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed