फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager dies after being hit by a train on his birthday

Bhadohi News: बर्थडे की तैयारियों में बिजी था किशोर, ट्रैक बनी काल, मौत

Tue, 10 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by a train on his birthday
मोढ़। हर रोज आठ बजे सोकर उठने वाला सतीश मंगलवार को छह बजे ही उठ गया। जन्मदिन होने के कारण सुबह से ही तैयारियों में लगा था, लेकिन उसे नहीं पता कि आज जब वह जिंदगी के नए वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह दिन उसका आखिरी दिन हो जाएगा। सुबह ट्रैक की तरफ शौच के लिए गये सतीश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र बदलीपुर निवासी कमलेश यादव का 17 वर्षीय पुत्र सतीश यादव कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह जंघई-वाराणसी रेलवे रूट के पार खेत में शौच के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रूट पर एक तरफ से मालगाड़ी बनारस की तरफ जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ से वाराणसी की ओर से बीयल आ रही थी। जिसे सतीश समझ नहीं पाया और लखनऊ से वाराणसी जा रही बीएल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची सुरियावां पुलिस नं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि सतीश का आज जन्मदिन था। इसलिए वह सुबह से तैयारियों में जुटा था। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed