फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers took out a procession, raised their voice

Bhadohi News: शिक्षकों ने निकाला जुलूस, उठाई आवाज

Thu, 22 Jun 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out a procession, raised their voice
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन बहाली समेत 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सुबह नौ बजे बीआरसी ज्ञानपुर पर शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र पहुंचे। यहां से जुलूस निकला जो पटेल नगर, हास्टल चौराहा होते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुुंचा। यहां शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, गैर शैक्षिक काम से मुक्ति, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि, पारस्परिक स्थानांतरण और शिक्षकों के समान अवकाश देने की मांग उठाई। मंडलीय महामंत्री संतोष सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज सिंह, क्रांतिमान शुक्ला, देवेंद्र विश्वास, शिल्पी अग्रवाल, प्रतीक मालवीय, सुरेश मौर्या, रुक्मणि पांडेय, निशांत यादव, मनोज सिंह, डेविड मौर्या, अरुण यति, शिवम श्रीवास्तव, मृत्युंजय वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, गौरव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed