फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers shouted at BSA office, submitted memorandum

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने भरी हुंकार, सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teachers shouted at BSA office, submitted memorandum
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने चार सूत्री मांगो को लेकर मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने में शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूर्ण करने की मांग की। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। चेतावनी दिया कि उनकी मांग पूरी न हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचने लगे। तीन बजते-बजते 100 से अधिक शिक्षक धरने में शामिल हो गए। इस दौरान सरकार हमारी मांगे पूरी करे जैसे नारे भी लगाए गए। जिलाध्यक्ष सुुधीर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की प्रमुख मांगो को नजर अंदाज कर रही है। शिक्षक मन लगाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हे। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अब शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्र, नियोजित शिक्षक संग अन्य संविदा कर्मियों को नियमित करने, नई शिक्षा नीति में शिक्षक विरोधी प्रावधानों को समाप्त करने, पूरे देश में सातवें वेतनमान की सिफारिशों को लागू किया जाए। जिससे शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्या समाप्त हो। संरक्षक राजबली उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक हित से जुड़े प्रावधानों को सरकार लागू करे। जिससे शिक्षकों की समस्याएं समाप्त हो। अब शिक्षक चुप बैठने वाले नहीं है। अपने हक के लिए मंडल और प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन करेंगे। धरने में विनोद चंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, के के मौर्य, मनोज शुक्ला, दिलीप सिंह, रजनीश पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed