{"_id":"57e980154f1c1bf70a57551f","slug":"teachers-rallied-for-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए शिक्षक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन के लिए शिक्षक लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में तीन साल सेवा पूर्ण कर शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विभाग से अविलंब पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी कि अविंलब कोई पहल नहीं शुरू हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
शिक्षक ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि 21 सितंबर को सचिव बेसिक शिक्षा ने आदेश जारी किया कि तीन साल सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए। आदेश के बाद भी विभागीय स्तर से कोई पहल नहीं हो रही है। गत माह में पदोन्नति प्रक्रिया में काफी संख्या में शिक्षक लाभ नहीं पा सके। मानक पूर्ण करने वाले शिक्षकों को अविंलब प्रमोशन दिया जाए। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर सूबेदार यादव, योगेश पांडेय, रवींद्र कुमार, अनिल कुमार, अंजनी, बृजेश उपाध्याय, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।