{"_id":"5f479c148ebc3e3cdf044ea2","slug":"teachers-protest-at-dios-office-bhadohi-news-vns5436523176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
डीआईओएस दफ्तर पर डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया को सौंपा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तर्ज पर स्कूल ग्रांट कमीशन, सहायता प्राप्त स्कूलों में कई साल से कार्यरत शिक्षकों का विनियमितीकरण, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त माध्यमिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय, संस्कृत, उर्दू, मदरसा में वेतनमान, ग्रेडपे, ग्रेच्युटी, संस्कृत विद्यालयों में समूह ग, घ के पद सृजित करने संग अन्य मांगे रहीं।
चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शंभूनाथ पांडेय, रितेश कुमार सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार सरोज, विजयनाथ, आनंद तिवारी, चंद्रबली सिंह, आलोक कुमार पटेल, पंकज, कमलेश,सुनील, अखिलेश आदि रहे।