फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers outspoken for TET requirement, took out a torch procession

Bhadohi News: टीईटी अनिवार्यता के लिए शिक्षक मुखर, निकाला मशाल जुलूस

Tue, 14 Apr 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers outspoken for TET requirement, took out a torch procession
ज्ञानपुर नगर में ​​शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूश। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार को विरोध जताया। ज्ञानपुर नगर में मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की मांग की। ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर से टीईटी के खिलाफ कई शिक्षक संगठन एकत्र हुए। तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। नगर भ्रमण के दौरान सभी शिक्षक दुर्गागंज तिराहे तक पहुंचे। अध्यापकों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। अनुभव को सम्मान दो, टीईटी से मुक्ति दो, टीईटी नहीं समाधान, इससे हैं शिक्षक परेशान, काला कानून वापस ले सरकार, अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। कहा कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायोचित नहीं है। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। इस मौके पर सुधीर सिंह, राजबली उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, धीरज सिंह, मुन्ना लाल यादव, बीएल पाल, मानिक चंद्र यादव, अरविंद पाल, ओम प्रकाश पटेल, कन्हैया लाल यादव, अखिलेश यादव, मुकेश पांडेय, राकेश कुमार, प्रदीप सिंह, मनोज शुक्ला, विनोद बिंद, रेखा राय, पूजा, आराधना शर्मा, माधुरी, अरुण दुबे, अजीत यादव अभिनव मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed