फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers' hard work pays off, Abholi Block tops

Bhadohi News: शिक्षकों की मेहनत लाई रंग, अभोली ब्लॉक अव्वल

Fri, 10 Nov 2023 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers' hard work pays off, Abholi Block tops
ज्ञानपुर। प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी की फोटो अपलोडिंग में ब्लॉकों की स्थिति काफी बेहतर है। अभोली ब्लॉक ने 95 फीसदी कार्य पूर्ण कर जिले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुरियावां अंतिम पायदान पर रहा। बेसिक शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि प्रदेश स्तर की रैकिंग में उन्हें टाॅप फाइव में स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत है। यूनिफार्म, बैग, जूता-मोजे का पैसा बच्चों के अभिभावकों के खाते में दो चरणों में भेजा गया। अब तक एक लाख 47 हजार बच्चों की डीबीटी हो चुकी है। शासन के निर्देश पर जिन बच्चों के अभिभावक के खाते में पैसा भेजा गया है। उन बच्चों की यूनिफार्म पहने फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। शिक्षकों की मेहनत से कुछ ब्लॉकों में अपलोडिंग का कार्य काफी बेहतर हो चुका है। अभोली ब्लॉक में 12 हजार 379 में 11 हजार 856 फोटो अपलोड हो चुकी हैं, जो 95.8 फीसदी है। दूसरे नंबर पर डीघ ब्लॉक में 92 फीसदी से अधिक, तीसरे पर भदोही नगर 91.25 प्रतिशत है। सुरियावां ब्लॉक में 86.5 फीसदी कार्य हो सका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फोटो अपलोडिंग की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश दिया गया है। सभी ब्लॉकों की स्थिति ठीक है। प्रदेश स्तर की रैकिंग में पहले से लेकर पांचवें तक स्थान मिल सकता है।
विज्ञापन

इनसेट

ब्लॉक --- नामांकन बच्चे --- डाटा फीडिग
अभोली 12,379 11,856
डीघ 23,642 22,246
भदोही नगर- 1623 1501

ज्ञानपुर 23,621 21,284
औराई 29,586 27,092
भदोही 25, 634 23, 511
सुरियावां 13, 359 11,561
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed