फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers filled the voice, will cross 22

शिक्षकों ने भरी हुंकार, 22 से होगा आरपार

Mon, 15 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers filled the voice, will cross 22
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की रविवार को मंडलीय बैठक श्री काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई में हुई। इसमें शिक्षक हितों को लेकर 22 अगस्त को शिक्षा निदेशालय लखनऊ कार्यालय पर होने वाले धरने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। सरकार से पूर्व में वार्ता हुई थी लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब 22 अगस्त को मांगों को लेकर निदेशालय पर धरना दिया जाएगा। मिर्जापुर जिलाध्यक्ष विनय सिंह, सोनभद्र के जिलामंत्री संजय पाठक और भदोही के जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय 15 हजार करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर अब चुप नहीं बैठा जाएगा। शिक्षकों की मांगो को लेकर शांत बैठी सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री प्रेम बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर गुलाब राय, हरिमोहन शास्त्री, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed