फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher MLC Election: 74.06% voter turnout in Mau; ballot boxes dispatched to Gorakhpur

शिक्षक एमएलसी चुनाव : मऊ में 74.06% हुई वोटिंग, मतपेटियां गोरखपुर रवाना

Sat, 24 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teacher MLC Election: 74.06% voter turnout in Mau; ballot boxes dispatched to Gorakhpur
फतेहपुर मंडाव में मतदान स्थल से वोट देकर वापस लौटती ​शिक्षकाएं
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान जिले में शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 10 बूथों पर 74.06 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद कड़ी निगरानी में मतपेटियों को रात में ही गोरखपुर रवाना कर दिया गया। जिलाधिकारी आनंदवर्धन ने बताया कि 27 अक्तूबर को मतगणना गोरखपुर में होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 10 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इसमें 9 ब्लॉक मुख्यालय और एक मऊ नगर पालिका में था। इन बूथों पर कुल 5131 मतदाताओं के नाम थे, जिसमें 3747 पुरुष और 1384 महिला शिक्षक मतदाता शामिल थीं। शाम चार बजे तक 3800 मतदाताओं ने ही मतदान किया। इसमें 2848 पुरुष और 952 महिलाएं रहीं। मतदान समाप्त होते ही पोलिंग एजेंटों के सामने मतपेटियों को सीलबंद किया गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियां पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां काउंटर पर मतपेटियां जमा की गईं।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


---
इनसेट-

एक नजर में मतदान-

कुल मतदाता - 5131
कुल मतदान - 3800 (74.06 प्रतिशत)
पुरुष मतदाता - 3747, मतदान - 2848
महिला मतदाता - 1384, मतदान - 952
मतदेय स्थल - 10
मतगणना - 27 अक्तूबर को गोरखपुर में
0000
5131 शिक्षक मतदाताओं में 3800 ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
मऊ।चुनाव में 2848 पुरुष तो 952 महिला शिक्षक मतदाताओं ने अपना वोट डाला।दस बूथों पर 5131 मतदाताओं को मतदान करना था। जिसमें पुरूष 3747 तो 1384 महिला शिक्षक मतदाता थी। लेकिन शाम को मतदान समाप्त होने तक 3800 मतदाताओं ने ही मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें 2848 पुरुष तो 952 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू मतदान शाम चार बजे तक चला। शाम चार जब मतदान समाप्त हुआ मतदान का प्रतिशत 74.06 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण
मऊ। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने जनपद के विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करने को कहा।
--
बूथवार पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या
मतदान केंद्र--पुरुष--महिला--कुल
दोहरीघाट--124--54--178
बड़रॉव--178--57--235
घोसी--216--46--262
फतेहपुर मंडाव--332--113--445
कोपागंज--428--98--526
मऊ नपा--431--192--623
मु. गोहना--306--114--420
रानीपुर--400--152--552
परदहां--227--85--312
रतनपुरा--205--41--247
कुल--2848--952--3800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed