फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher dies due to truck grip

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Thu, 23 Mar 2017 01:27 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 23 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
जीटीरोड चौराहे के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत चिंता जनक होने पर चिकित्सकों ने महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल आते समय शिक्षक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शिक्षक के मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिवारी जन और गांव के लोग जुट गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।     
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के चेरापुर बिरनई निवासी संतलाल प्रजापति (45) मिर्जापुर जिले के सेमरा प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में एक साल पूर्व सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए हैं। वे प्रति दिन लूना बाइक से विद्यालय आवागमन करते थे। रोज की भांति बुधवार को विद्यालय गए थे, बाइ क से घर लौट रहे थे। जीटीरोड चौराहा और पुलिस चौकी क्रास किए थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे असंतुलित होकर गिर गए और उनके पैर को ट्रक रौंदते हुए निकल गई। मौके पर पहुंचे परवेज आलम, शहबाज और विनोद ने फौरन सीएचसी में भर्ती कराया। तब तक परिवार और गांव के लोग पहुंच गए। मृतक संतलाल के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। जिला अस्पताल परिसर में पत्नी और बच्चों का करूण क्रंदन से सभी की आंखे नम हो गई। उधर, टक्कर मारने के बाद ट्रक फरार हो गया।         
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed