फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   TB patients running five kilometers for digital X-ray

Bhadohi News: डिजिटल एक्सरे के लिए पांच किमी की दौड़ लगा रहे टीबी मरीज

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
TB patients running five kilometers for digital X-ray
ज्ञानपुर। 2025 तक सरकार देश को टीबी मुक्त बनाने की मिशन में जुटी हुई है, लेकिन जिले में टीबी मरीजों को सुविधाओं के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। चिकित्सक को दिखाने के बाद डिजिटल एक्सरे कराने के लिए पीड़ितों को पांच किमी दूर जाना पड़ता है। इससे उन्हें परेशान होती है। करीब एक दशक पूर्व सरकार ने देश को टीबी मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया। 2025 तक उसे पूर्ण करना है। सरकार टीबी की रोकथाम, जागरूकता संग अन्य व्यवस्थाओं पर हर साल करोड़ो रूपये भी खर्च करती है। इसके बावजूद मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पाती है। विभाग के मुताबिक जिले में 1350 टीबी मरीज है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में स्थित टीबी अस्पताल में मरीजों की जांच होती है। यहां पर मैनुअल एक्सरे की व्यवस्था है, जबकि डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए मरीजाें को पांच किमी दूर सरपतहां के सौ शैय्या अस्पताल जाना पड़ता है। शनिवार को अस्पताल आए मरीजों ने बताया कि डिजिटल एक्सरे के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। विभाग की ओर से टीबी के मरीजों के लिए हर अस्पताल में संपूर्ण इलाज की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। 100 शैय्या अस्पताल में ही टीबी अस्पताल है, लेकिन इसमें दवा रखी जाती है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के ड्रग वेयर हाऊस नहीं है। इसके कारण टीबी अस्पताल सहित सौ शैय्या के विभिन्न बिल्डिंग में कार्पोरेशन की दवा रखी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आगामी छह महीने में ड्रग वेयर हाऊस बनकर तैयार हो जाएगा। कॉर्पोरेशन की सारी दवा वहां पर शिफ्ट कर दी जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि डिजिटल एक्सरे की जरुरत 100 में से पांच मरीज को पड़ती है। जरुरत पड़ने पर ही मरीज को एक्सरे कराया जाता है। जिले में 1350 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed