{"_id":"57bb5b6b4f1c1b2926d4f42f","slug":"talent-show-by-models","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलों के जरिये दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलों के जरिये दिखाई प्रतिभा
bhadohi
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
मॉडलों के जरिये दिखाई प्रतिभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी आयोजन किया गया । पहले दिन 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडल पेश किए। मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत और स्वस्थ्य भारत, डिजिटल इंडिया विषय पर छात्र-छात्राओं ने कई मॉडल प्रस्तुत किये जिसमें जल संचयन माडल सहित कई माडलों की विशेष चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है। निर्णायक मंडल में शामिल केएनपीजी के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमरनाथ पांडेय, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा और जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. रविशंकर वाचस्पति ने मॉडलों का अवलोकन किया।
पहले दिन 30 विद्यालय के बच्चों ने अपने-अपने माडल को प्रस्तुत किया। ट्रेन की पटरी पर स्प्रिंग के माध्यम से बिजली पैदा करने, जल संचयन के अलावा कई मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे। संयोजक प्रधानाचार्य कैलाशनाथ ने लोगों का आभार जताया। इस मौके पर श्रीराम प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव आदि रहे।