फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Taking NEET and JEE coaching is compulsory in Ashram Paddhati School Rayan

Bhadohi News: आश्रम पद्धति स्कूल रयां में नीट और जेईई कोचिंग लेना अनिवार्य

Wed, 03 Jul 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Taking NEET and JEE coaching is compulsory in Ashram Paddhati School Rayan
भदोही। उप्र समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित ग्राम रयां में आश्रम पद्धति में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अब कॅरियर पर भी फोकस किया जा रहा है। आधुनिक शिक्षा के संसाधनों से सुसज्जित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 11 से ही नीट और जेईई की तैयारी भी कराई जा रही है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और एक जुलाई से नया सत्र भी प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डाॅ. संतोष कुमार यादव बताते हैं कि अब तक तो इसे विशुद्ध रूप से कानवेंट विद्यालयों के स्तर की शिक्षा के लिए खोला गया था, लेकिन पिछले वर्ष से यहां नीट और जेईई की कोचिंग व्यवस्था भी शुरू कराई गई है। बताया कि मौजूदा समय में कक्षा 6 से 12 तक कुल 450 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिसमें से 11 व 12 के विज्ञान के छात्रों को नीट या जेईई की कोचिंग लेना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

चालू सत्र में यहां कुल 40 छात्र कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि कोचिंग के लिए बड़े-बड़े कोचिंग केंद्रों के अलग-अलग विषयों के शिक्षक कोचिंग देते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ऐसे 103 विद्यालय संचालित हैं। जिनमें से 94 में कोचिंग की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय में आधुनिक छात्रावास, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, पाठ्य-पुस्तकें, खेल-कूद सामग्री आदि समेत स्वस्थ्य सुविधाएं सब निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा आधुनिक विज्ञान लैब, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय आदि से युक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed