फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take strict action against top-10 criminals: DIG

Bhadohi News: टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ उठाएं सख्त कदमः डीआईजी

Fri, 14 Jun 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against top-10 criminals: DIG
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक आरपी सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बकरीद पर्व की तैयारियों एवं अपराध अन्वेषण की समीक्षा की गई। स्टेशन अफसरों को निर्देश दिया कि गश्त बढ़ाएं। टॉपटेन अपराधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई करें। पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने पर जोर दिया। उन्होंने तीनों क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों से कहा कि वह पीस कमेटी की बैठक कर सभी समुदाय के धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित करें। प्रभावी गश्त एवं नियमित चेकिंग कर चोरी पर पूरी तरह से रोकथाम लगाएं। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफॉल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की निगरानी और उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को त्वरित सहायता दिलाने एवं रिस्पांस टाइम बेहतर करने की हिदायत दी। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराएं। बिना नंबर प्लेट और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट लगे वाहनों की सघन चेकिंग कराएं। महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए निस्तारण कराएं। इस मौके पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ प्रभात राय आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट

बकरीद पर्व को लेकर पुलिस की गाइडलाइन

- पूर्व से चिह्िन्त स्थानों/घरों और बंद स्थानों पर ही कुर्बानी करें।

- कुर्बानी के बाद अपशिष्ट को नाले अथवा सार्वजनिक स्थान पर न छोड़ें।

- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाए।

-कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर कदापि पोस्ट न करें।

- सभी लोग कुर्बानी के उपरांत हरा रंग नाली व कुर्बानी के स्थान पर डाल दें, जिससे उक्त स्थान व नाली का पानी लाल न दिखे।

- कुर्बानी के उपरांत मांस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ढक कर ही ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed