फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take proper care of health

डीएम ने किया पोषण माह के दूसरे चरण का शुभारंभ

Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Take proper care of health
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पोषण माह के दूसरे चरण का शुभारंभ फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित अभिभावकों के साथ बच्चों का वजन कराते हुए चाकलेट वितरण कराया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में उन बच्चों को लाभ मिलेगा जो बीते चरण में छूट गए हैं। वजन से बच्चों के विकास का पता चलेगा ही केंद्र पर मिलने वाली सुविधाएं उनके हित में होंगी। कुपोषण से चिह्नित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में पहुंचा कर शासनादेश के तहत सेवा दी जाएगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि यह आईसीएएस विभाग का कार्यक्रम है, जो पूरे प्रदेश में दूसरे चक्र के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उनके अभिभावकों में स्वास्थ्य के लिए जागरूकता लाना मुख्य उद्देश्य है। चरण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का प्रयास रहेगा कि वह बिना किसी लापरवाही के कुपोषण की श्रेणी में पाए जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर उचित इलाज एवं पोषण आहार देकर स्वस्थ करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एचके त्रिपाठी, छाया दूबे, रोहतास दूबे, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed