{"_id":"632e066d223e7741bc6d5af3","slug":"sweat-lost-in-verification-of-honor-fund-bhadohi-news-vns6758003109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि के सत्यापन में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि के सत्यापन में छूट रहे पसीने
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन में राजस्व और कृषि विभाग के अफसर और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। डेढ़ महीने में एक लाख 39 हजार 477 किसानों का सत्यापन हो सका, जबकि अब भी 76 हजार किसानों का बाकी है।
किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। योजना में किसानों को हर चार महीने में दो-दो हजार की किस्त मिलती है। शुरूआती दौर में बड़ी संख्या में लोगों ने फर्जी अभिलेख लगाकर लाभ लिया। जैसे-जैसे जांच हुई तो फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों की निधि रोक दी गई। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए शासन के निर्देश पर किसानों के राजस्व अभिलेख का सत्यापन किया जा रहा है। करीब डेढ़ महीने से राजस्व विभाग के लेखपाल से लेकर कृषि विभाग के कर्मचारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन सत्यापन की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है। जिले की तीनों तहसीलों भदोही, ज्ञानपुर, औराई को मिलाकर कुल एक लाख 39 हजार 477 किसानों का सत्यापन हो सका है जबकि 76 हजार 301 का अभी नहीं हो सका है। विभाग की माने तो दो लाख 15 हजार 778 किसान सम्मान निधि में पंजीकृत है। गांव में किसानों को ढूढ़ना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। कभी नेट की समस्या तो कभी आधार नंबर, गाटा संख्या, खसरा नंबर आदि का मिलान करने में भी दिक्कत हो रही है।
किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का सत्यापन तेेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। तीनों तहसीलों में कर्मचारी और अधिकारी युद्ध् स्तर पर काम कर रहे हैं।-
विज्ञापन
अश्विनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक