{"_id":"67d6eca7ff412e3e1005edca","slug":"swami-prasad-maurya-statement-bjp-and-sp-are-a-threat-to-reservation-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान, भाजपा और सपा आरक्षण के लिए खतरा, दोनों दल की कार्यशैली समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान, भाजपा और सपा आरक्षण के लिए खतरा, दोनों दल की कार्यशैली समान
Sun, 16 Mar 2025 08:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:53 PM IST
सार
संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा ज्ञानपुर पहुंची। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा और सपा की कार्यशैली में अंतर नहीं है। कहा कि दोनो दल आरक्षण के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा रविवार की शाम पांच बजे ज्ञानपुर पहुंची। पटेल नगर स्थित मौर्य विकास समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा-सपा पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने की ताकत सिर्फ उनकी पार्टी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सपा की कार्यशैली में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने दोनों दलों को आरक्षण के लिए खतरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी प्रदेश में जंगलराज था और आज भी वहीं हाल है।
विज्ञापन
पहले भी पिछड़ी व अनुसुचित जाति, जनजाति पर अत्याचार होते थे। आज भी वहीं हाल है। भाजपा सरकार आरक्षण को पूरी तरह से निगल गई। वहीं सपा ने भी आरक्षण विरोधी काम किया है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग कट्टर हिंदू बनने का प्रयास करते हैं तो सपा के नेता साफ हिन्दू बनने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों का चाल-चरित्र और चेहरा एक समान है। इस मौके पर अरूण मौर्या समेत बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग मौजूद रहे।