फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suspicious death of young man, family accused of murder

युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 04 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young man, family accused of murder
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के गोपपुर में बृहस्पतिवार की रात दीनदयाल गौतम (65) सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल हाल में मिला। ट्रामा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है, जबकि परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वह छह माह पूर्व भतीजे की संदिग्ध मौत में मुख्य गवाह था। 16 नवंबर को उसे कोर्ट में गवाही देनी थी। मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

गोपपुर निवासी दीनदयाल गौतम बृहस्पतिवार को देर शाम तिराहे के समीप घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। सूचना पर पहुंचे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पत्नी मंजू देवी सहित परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। परिवार वालों ने बताया कि दीनदयाल सर्विस स्टेशन पर वाहन धुलाई का काम करता था। गुरुवार को भी काम पर गए थे। देर शाम को सूचना मिली कि गोपपुर तिराहे पर घायल अवस्था में पड़े हैं। पत्नी मंजू देवी समेत परिजनों का आरोप है कि छह माह पूर्व मृतक के भतीजे विकास गौतम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। जिसमें दीनदयाल मुख्य गवाह भी था। 16 नवंबर को न्यायालय में गवाही भी देना था। आशंका जताई कि प्रकरण से जुड़े लोगों ने उसकी हत्या की। उसको चार पुत्री एक पुत्र है। दो बड़ी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। तहरीर पर दुर्घटना का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed