फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suriyawa resident MBBS student murdered in Maharashtra

सुरियांवा निवासी एमबीबीएस छात्र की महाराष्ट्र में हत्या

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Suriyawa resident MBBS student murdered in Maharashtra
सुरियावां थाना क्षेत्र के भिखारीरामपुर निवासी एमबीबीएस छात्र अशोक कुमार पाल (23) की नागपुर-महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई थी। शनिवार को शव घर पहुंचा ही परिजन धाडे़ मारकर रोते-बिलखने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार एमबीबीएस की ट्रेनिंग करने के लिए नागपुर स्थित यवतमाल बसंत राव नाईक मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ था। कॉलेज के हॉस्टल में नौ नवंबर की रात हत्या कर दी गई। अन्य छात्र साथियों ने खून से लथपथ देख कालेज प्रशासन को सूचना दी। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागपुर-महाराष्ट्र पहुंचे परिजनों को शव मिलने पर शुक्रवार को घर लाया गया। अशोक कुमार की हत्या पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। दीनानाथ मिश्र, पिंटू सरोज, रामदत्त मिश्र, ग्राम प्रधान मुन्ना यादव, विद्याधर पांडेय, अरविंद कुमार मिश्र, संबोधि पाल, साधु पाल, करिया पाल, बगदु सरोज, बंगाली सरोज आदि ने घर पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed