फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Supply system of 100 villages due to thunderstorms

आंधी-बारिश से 100 गांवों की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Thu, 21 Jul 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Supply system of 100 villages due to thunderstorms
वहिदानगर उपकेंद्र के दरवांसी गांव में टूट कर पड़े तार-खंभे। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बुधवार को दोपहर में आंधी के साथ हुई बारिश ने उपकेंद्र वहिदानगर, सीतामढ़ी, पाली के सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी कर दिया है। सीतामढ़ी फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं के विरोध करने पर विभाग ने लगभग 10 से 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की लेकिन वहिदानगर के अरता और अकोढ़ा फीडर पर 20 घंटे बाद भी आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी। टूटे तार और खंभों को भी नहीं बदला जा सका। यही स्थिति पाली उपकेंद्र के गोकुलपट्टी, भीखमापुर, कनकपुर गांवों में भी रही। यहां 24 घंटे से आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहिदानगर उपकेंद्र के अरता फीडर उपभोक्ता रमाशंकर ने विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंधी-बारिश में टूटकर गिरे तारों को संविदा लाइनमैन कनेक्शन छटका कर दूसरी ओर की आपूर्ति बहाल कर देते हैं लेकिन प्रभावित क्षेत्र में सुधार के लिए कोई ऐसा प्रयास नहीं करते। अकोढ़ा फीडर के रोही निवासी रामराज ने बताया कि यह फीडर प्रयागराज की उत्तरी सीमा से सटे कई गांवों को जोड़ता है। आंधी-बारिश से तार, खंभों के टूट कर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। यहां कभी लोकल फाल्ट तो कभी लो वोल्टेज की समस्या पहले से है। उपभोक्ता मालती देवी, सुनीता देवी, जावित्री देवी ने कहा कि केरोसिन जब तक मिलता था प्रकाश व्यवस्था के लिए परेशानी नहीं होती थी लेकिन अब बिन बिजली दैनिक काम निबटाने में समस्या आ रही है। शुक्रवार तक व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकी तो उपभोक्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि दोनों वितरण डिविजन में समस्याएं सामने आईं हैं, जिसमें सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed