फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sunshine after rain, humidity and heat also increased due to increase in temperature

Bhadohi News: बारिश के बाद खिली धूप, तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी भी बढ़ी

Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sunshine after rain, humidity and heat also increased due to increase in temperature
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव होने के कारण रोजाना तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार की शाम झमाझम बारिश होेने के बाद बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तापमान में एक डिग्री की वृद्धि से लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आगामी दो दिन में छुटपुट बारिश का संयोग बन सकता है। बुधवार को पारा 33 के करीब पहुंच गया। मंगलवार शाम को बारिश होने के कारण गांव की पगडंडियों वाले रास्ते पर कीचड़ जमा हो गया। जैसे-तैसे राहगीरों ने सफर किया। चिकित्सकों के अनुसार यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेय है। जरा सी लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। क्योंकि रात के दूसरे पहर में ठंड का अहसास होने लगा है। दिन में उमस होने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। रात में ठंड होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर पछुआ हवा चला। इससे उमस का अहसास हुआ। बताया कि आगामी दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed