फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Subhashini Ali will participate in the movement against BIDA

Bhadohi News: बीडा के खिलाफ आंदोलन में सुभाषिनी अली भाग लेंगी

Mon, 21 Oct 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Subhashini Ali will participate in the movement against BIDA
संयुक्त किसान मोर्चा जिला भदोही की बैठक हृदयलाल यादव के आवास पर हुई। बैठक में जौनपुर जनपद के मजदूर और किसान नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के मास्टर प्लान 2041 को आम आदमी विरोधी बताते हुए 25 अक्तूबर को बीडा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया गया। इस आंदोलन में भाकपा (मा) की नेता सुभाषिनी अली भी भाग लेंगी।
संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष, उप्र किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रदेव पाल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा-2 उपधारा 2ख में स्पष्ट उल्लेख है कि 70 प्रतिशत लोग जमीन देने के लिए सहमत ना हों तो भूमि अधिग्रहण नहीं की जा सकती। जबकि संगठन के लोगों ने 340 गांवो में कसेरू, हीरापट्टी, सुरेरी, सेम्हुईरामपुर, भगौतीदासपुर, तारापुर, दत्तीपुर, रजईपुर, जंगला, घरांव, भुसौला, चकबसुही, जमुनीपुर अठगवां, लागनबारी, दूबेपुर आदि में ग्रामीणों को इसकी जानकारी तक नहीं है। इन ग्रामीणों से सहमति भी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि बीडा अधिकारियों की मंशा साफ नहीं है। ग्रामीणों को अंधेरे में रखा जा रहा है। इस संंबंध में बीडा से जवाब भी मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए 25 अक्तूबर को बीडा कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में रामचन्द्र पटेल, रामजीत यादव, बनारसी सोनकर, भुलाल पाल, भान सिंह मौर्या, अमृतलाल, पंधारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed