फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students angry with teachers' lateness submitted memorandum to DM

Bhadohi News: शिक्षकों की लेटलतीफी से नाराज छात्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students angry with teachers' lateness submitted memorandum to DM
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि महाविद्यालय में तैनात कई प्राध्यापक वाराणसी, प्रयागराज से आवागमन करते हैं। वे विलंब से महाविद्यालय पहुंचते हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। शिक्षण कार्य सुचारु करनवाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र धीरज कुमार दूबे ने कहा कि महाविद्यालय में 80 से अधिक प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक तैनात हैं। अधिकतर शिक्षक प्रयागराज और वाराणसी में ही निवास करते हैं। देर से आना जल्दी जाने के कारण कॉलेज में कक्षाओं का संचालन सही ढंग से नहीं हो पाता। पहले प्रवेश के कारण कक्षाएं नहीं संचालित हो सकी अब प्राध्यापकों की लेटलतीफी से पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। इसकी शिकायत प्राचार्य से की गई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। शासनादेश है कि सभी यहीं पर निवास करें, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए। छात्रों ने बताया कि तमाम प्राध्यापक वाहन से आते हैं। जिनके चालक पूरे दिन परिसर में ही भ्रमण करते रहते हैं। इससे छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा रहता है। कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अमन दुबे, सचिन यादव, अनूप यादव, सौरव दुबे, आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed