फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student Union: It is wrong to cancel the election after issuing the notification

छात्रसंघ: अधिसूचना जारी करने बाद चुनाव रद करना गलत

Thu, 16 Mar 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Student Union: It is wrong to cancel the election after issuing the notification
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नामांकन के ठीक पहले रद हुए चुनाव के बाद से ही छात्र आंदोलनरत रहे। मंगलवार को आक्रोशित छात्रों ने मुख्यालय पर लगभग दो घंटे से अधिक धरना प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद छात्रों से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी गौरांग राठी ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आगामी 19 मार्च को जिलाधिकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे सहित छात्रों के साथ बैठक करेंगे। इस बीच छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने भी इसे छात्र अधिकारों का हनन बताया है। 2005-06 में महाविद्यालय के अध्यक्ष रहे श्रीनिवास चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव ही राजनीति की पौध होती है। ऐसे में चुनाव की तिथि घोषित कर अचानक रद कर दिए जाना कहीं से भी उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जब छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी किये जाने के पहले ही जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। इस तरह अधिसूचना जारी करने के बाद छात्रसंघ चुनाव कहीं से भी जायज नहीं है। उन्होंने छात्र हित में चुनाव चुनाव कराएं जाने की मांग की। वहीं 2003-04 में महाविद्यालय के अध्यक्ष रहे श्याम लाल यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थान में छात्र हितों की रक्षा के लिए छात्रसंघ का होना बहुत जरूरी होता है। महाविद्याल प्रशासन ने अगर छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की है तो चुनाव भी कराया जाना चाहिए। इस तरह चुनाव रद किए जाने से चुनाव की तैयारी कर रहे छात्रों के मनोबल पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed