फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi gets 55 more sanitation workers; total count reaches 198.

Bhadohi News: भदोही को मिले 55 और सफाईकर्मी, संख्या हुई 198

Mon, 28 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi gets 55 more sanitation workers; total count reaches 198.
ज्ञानपुर। जिले को दूसरे चरण में 55 सफाईकर्मी मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरप्लस सफाईकर्मियों को शासन ने भदोही भेजने का निर्णय लिया है। पहले चरण में फरवरी 2026 में 143 सफाईकर्मी आए थे। इससे अब सफाईकर्मियों की संख्या 198 हो गई है। सफाईकर्मियों के आने से गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। अगले माह इनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। इसके बाद गांव आवंटित होंगे।
विज्ञापन

जिले में सात नगर निकाय और 546 ग्राम पंचायतें हैं। कुल आबादी 20 लाख है। इसमें चार से पांच लाख आबादी शहरों में रहती है, जबकि 15 लाख की आबादी गांवों में रहती है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार गांवों को मॉडल बना रही है। सभी पंचायतों में इसके लिए एकल शौचालय, सामुदायिक शौचालय और रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निर्माण कराया। इस पर 100 करोड़ से ज्यादा धनराशि खर्च की गई, लेकिन सफाईकर्मी के न होने से यह व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। निदेशक पंचायती राज ने प्रदेश के 10 जिलों के सरप्लस 55 सफाईकर्मियों को भदोही में तैनाती दी है। जो जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। उसके बाद विभाग इनको ग्राम पंचायतों का आवंटन करेगी। सफाईकर्मियों के आने से गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। फरवरी 2026 में 143 सफाईकर्मी जिले में आए थे। जिनको अभोली, भदोही, औराई, डीघ, ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लॉक में पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में भेजा गया है। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पहले चरण में फरवरी 2026 में 143 सफाईकर्मी मिले थे। अब दूसरे चरण में 55 सफाईकर्मी आ रहे हैं। डीएम के निर्देश पर उनको गांव आवंटित किए जाएंगे। सफाईकर्मियों के आने से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed