{"_id":"679bacd550860c70e50da394","slug":"student-got-heart-attack-in-school-fainted-and-fell-breath-stopped-chaos-ensued-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : स्कूल में छात्र को आया हार्ट अटैक, गश खाकर गिरा, चंद मिनटों में थम गईं सांसें; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : स्कूल में छात्र को आया हार्ट अटैक, गश खाकर गिरा, चंद मिनटों में थम गईं सांसें; मचा कोहराम
Thu, 30 Jan 2025 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:16 PM IST
सार
भदोही के क्षेत्र वारी गांव में हार्ट अटैक की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
आयुष यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के कोतवाली क्षेत्र वारी गांव निवासी एक किशोर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोर की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वारी गांव निवासी संतोष यादव का पुत्र आयुष (12) कक्षा सात का छात्र है। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोरहा में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने गया था। वहीं से वह स्कूल चला गया। स्कूल में वह दोपहर वह साथियों के साथ क्रिकेट खेलने लगा।
विज्ञापन
इस बीच अचानक उसका सिर चकराने लगा और मैदान पर ही गिरकर अचेत हो गया। इस बीच, साथ खेल रहे बच्चे दौड़कर शिक्षकों को इसकी सूचना दी। शिक्षक तुरंत स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया और हालत गंभीर होने पर भदोही स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।