फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strict action on bike drivers who do not apply masks

मॉस्क न लगाने वाले बाइक चालकों पर सख्ती

Wed, 14 Apr 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strict action on bike drivers who do not apply masks
ज्ञानपुर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को जिले में मॉस्क न लगाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन सौ से अधिक चालकों का चालान काटा और प्रत्येक बाइक चालक से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

जांच अभियान में लगभग 50 छोटे-बड़े वाहन सीज कर दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि गाइड लाइन का पालन न करने वाले पुलिस से उलझ रहे हैं। राजमार्ग पर गोपीगंज नगर, औराई, जंगीगंज बाजार, ऊंज, वहिदानगर, ज्ञानपुर-दुर्गागंज रोड तिराहा, मिर्जापुर रोड-गोपीगंज, पड़ाव-ज्ञानपुररोड रेलवे स्टेशन मोड़, टोलप्लाजा लालानगर, सुभाषनगर बाजार, अइनछ, दानूपुर, अभोली, मतेथू, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी, सर्रोई, उगापुर, माधोसिंह, खमरिया आदि स्थानों पर हुई जांच से मास्क लगाकर न चलने वाले बाइक चालक परेशान रहे। यातायात निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि महामारी के बढ़ते दौर पर कोरोना गाइड लाइन के पालन के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह के अभियान में 11 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। इसके बावजूद तमाम बाइक चालक लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीज किए गए वाहन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही मुक्त हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed