फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strengthen the nation by becoming voters

नए वोटर बनकर राष्ट को मजबूत करें युवा

Sun, 26 Jan 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the nation by becoming voters
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स-रेंजर्स और छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदाता बनकर राष्ट्र को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि मतदान करना हमारा नैतिक अधिकार है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए वोटरों का नाम बढ़ाया जा रहा है। इसलिए 18 साल की उम्र पूर्ण कर चुके लोग मतदाता बनें। साथ ही समाज में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करें। अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने और उचित व्यक्ति का चुनाव करने का आह्वान किया। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने भी लोकतंत्र की खातिर मतदान के लिए युवाओं को जागरूक किया। छात्र-छात्रा अजय कुमार, रोजी बानो, निकिता मौर्य ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामिनी वर्मा ने किया। प्राध्यापक डॉ. रविंद्र कुमार ने रंगोली, पोस्टर, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह गोपीगंज के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तख्तियों पर लिखे स्लोगन को पढ़कर छात्राओं ने सुनाया। इसमें जन-जन ी है यही पुकार, वोट देना हर बार...आदि स्लोगन लिखे थे। इस मौके पर प्राधानाचर्य निरुपमा मिश्रा, अनीता, लक्ष्मी पटेल, रंजना सिंह, अंतिमा, इंदू तिवारी, प्रमिला दुबे, प्रशांत मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, विनय प्रकाश, रमाकांत, नगीना, सतीश चंद पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed