फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strengthen Congress worker: Sudha Rai

कांग्रेस को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता: सुधा राय

Fri, 30 Jan 2015 01:57 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 30 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Strengthen Congress worker: Sudha Rai
नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर गुरुवार को वरिष्ठ नेत्री जनपद प्रभारी डॉ. सुधा राय ने कार्यकर्ताओं की बैठक की।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता, नेताओं, पदाधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कार्यकर्ताओं की छवि बनेगी।

 कार्यकर्ताओं को आपस में सामंजस्य बनाकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस  की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की    मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित  तिथि के अंदर गुणवत्ता के साथ  सदस्यता अभियान को पूर्ण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी डॉ. देवेंद्रनाथ दुबे, सुधाकर     तिवारी को बधाई  भी दी। साथ ही उम्मीद जताई कि देवेंद्र को प्रदेश कमेटी मंे शामिल  किए जाने से पार्टी  मजबूत होगी।


डॉ. मधु राय, सुरेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उमापति मिश्र, डॉ.देवेंद्रनाथ दुबे, सुधाकर तिवारी, संजीव दुबे, सुरेशचंद्र उपाध्याय, गुलजारी लाल, रत्नेश मिश्र, घनश्याम शुक्ल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed