फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   STPs will be built at three locations with a cost of Rs 127.26 crore

Bhadohi News: तीन स्थानों पर 127.26 करोड़ रुपये से बनेंगे एसटीपी

Wed, 08 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
STPs will be built at three locations with a cost of Rs 127.26 crore
जंगीगंज मे सीमांकन करती राजस्व टीम। स्रोत विभाग - फोटो : 1
ज्ञानपुर। भदोही नगर में 127.26 करोड़ रुपये से बनने वाले एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामित कार्यदायी संस्था को एक जुलाई से काम शुरू करने का निर्देश दिया था। इसको लेकर निर्माण स्थल पर जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। जमीन चिह्नित होने पर इसी माह शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे मोरवा, वरुणा से होकर गंगा में पहुंच रहे दूषित पानी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

जिले के सात नगर निकायों में भदोही नगर पालिका सबसे बड़ी है। करीब एक लाख से अधिक आबादी वाले नगर में कई कालीन कंपनियां स्थापित हैं। कंपनी के साथ ही घरों से निकलने वाला दूषित पानी पास के मोरवा और वरुणा जैसी नदियों में छोड़ा जाता है। सहायक नदियों से होकर यह पानी गंगा में पहुंचता है। नमामि गंगे योजना में साल 2024 में एसटीपी निर्माण की स्वीकृति मिली, हालांकि 2025 में शासन ने बजट आवंटित किया। कार्यदायी संस्था का चयन, टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पिपरी में चिह्नित छह बीघा जमीन में 17 एमएलडी का बड़ा प्लांट, धसकरी में चार बीघा में पांच एमएलडी और रामपुर सरोई में 28 बिस्वा जमीन में तीन एमएलडी क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। पिपरी प्लांट से मामदवेपुर व नईबाजार नाले को अटैच किया जाएगा, जबकि धसकरी में चौरी रोड वाले नाले को मिलाया जाएगा। इसी तरह रामपुर सरोई के प्लांट से रजपुरा का नाला जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed