फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stopped salary of all teachers including NPRC

Bhadohi News: एनपीआरसी सहित सभी शिक्षकों का रोका वेतन

Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stopped salary of all teachers including NPRC
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को भदोही के कंपोजिट विद्यालय सरोई का निरीक्षण किया। यहां पुस्तक वितरण न होने और बच्चों की कम उपस्थिति पर एनपीआरसी(न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र) सहित सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया। हिदायत दिया कि एक सप्ताह में सुधार लाएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

तीन जुलाई से स्कूल खुलने के बाद परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति संग अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह कंपोजिट विद्यालय सरोई पहुंचे। कायाकल्प के तहत कराए कार्याें का जायजा लेने के बाद मध्याह्न भोजन को देखा। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी मिली। जिसे 90 फीसदी करने का निर्देश दिया। मई-जून में ही किताबें पहुंचने के बाद भी वितरण न मिलने पर नाराजगी जताई। संबंधित एनपीआरसी का वेतन रोकते हुए तीन दिन में वितरण कराने का निर्देश दिया। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी होने तक सभी शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed