फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sticks and stones away in revenge brick

रंजिश में चले लाठी-डंडे और ईंट पत्थर 

Sun, 24 Jul 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 24 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला तालाब जलालपुर में डीजे को लेकर पिछले दिनों हुई मामूली मारपीट से सुलग रहा गुस्सा शनिवार को उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में दस लोग घायल हो गए। मारपीट में दोनों ओर से लाठी डंडे के प्रहार के साथ जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एहतियात के तौर पर मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी है। घायलों का उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि ईद के दिन डीजे बजाने को लेकर जलालपुर में रेलवे लाइन इस पार और उस पार के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। तब लोगों ने मामले को बढ़ने नहीं दिया था और समझा-बुझाकर खत्म मान लिया गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात एक युवक दूसरे पक्ष की तरफ गया था। 
विज्ञापन

आरोप है कि उधर के कुछ मनबढ़ युवकों ने उक्त युवक को अकेले पाकर मारपीट दिया। सूचना पर युवक के पक्ष के लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले और लाठी डंडे डंडे चलने। इसमें एक पक्ष से सुफियान (32), मोहम्मद अली (55), बरकत अली ( 27), नूर मोहम्मद (18), असगर (55), इजहार (22), अजहर (55) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुहैल आलम (30), जरीना (30) और छोटू (20) घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बरकत की तहरीर पर बलवा करने के आरोप में सात लोगों और विपक्षी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed