{"_id":"5ef747c08ebc3e42c50a77f2","slug":"stf-raids-in-baripur-bhadohi-news-vns532518875","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने बारीपुर में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने बारीपुर में मारा छापा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली, प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने के मास्टरमाइंड कोइरौना थानाक्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी आरोपी मायापति दूबे पुत्र काशी प्रसाद दूबे की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने गांव में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के पैतृक गांव धमकी पुलिस को यद्यपि सफलता नहीं मिली।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी तंत्र में सेंधमारी करने में माहिर मायापति दूबे और उसके छोटे भाई डीघ विकास खंड के ग्रामसभा बारीपुर के प्रधान रुद्रपति दूबे उर्फ श्रवण 69 हजार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोपी हैं। छोटा भाई और बारीपुर का ग्राम प्रधान रुद्रपति अन्य आरोपियों के साथ नैनी जेल में है, जबकि मायापति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ पसीना बहा रही है। मायापति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बारीपुर में पहुंची तो एकबारगी लोग हैरत में पड़ गए। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर को खंगाला और परिजनों से पूछताछ की। हालांकि एसटीएफ को खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। यह बात भी सामने आ रही है कि भदोही जिले में भी ऐसे अभ्यर्थियों की लंबी लाइन है, जिन्होंने पैसे के बल पर अनुचित साधनों के जरिए शिक्षक भर्ती में सफलता हासिल की है। ऐसे लोग एसटीएफ के रडार भी पर हैं।
शिक्षक भर्ती में धांधली की जांच एसटीएफ को सौंपे जाने के बाद तमाम अभ्यर्थियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। आम लोगों में चर्चा है कि एसटीएफ अगर दूध का दूध और पानी का पानी करने में सफल हुई तो तमाम अयोग्य अभ्यर्थियों का गला फंस सकता है। कोइरौना के प्रभारी थानाध्यक्ष आद्या प्रसाद ने कहा कि प्रयागराज की एसटीएफ आरोपी की तलाश में बारीपुर गई थी। आरोपी नहीं पकड़ा जा सका।