{"_id":"01a3950a495272a9d665e44135c01de5","slug":"starting-travih-mosques-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह शुरू
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि 29वीं का चांद न दिखने रोजे की शुरूआत शुक्रवार से तय थी। फिर भी रमजान की चांद देखने का अलग ही महत्व है। इसलिए शाम होते ही सब चांद की तरफ टकटकी लगाए रहे। जैसे ही चांद नजर आया लोग खुशी से झूम उठे, बख्शीस का जरिया और नेकियों में इजाफे के महीने की फोन आदि से मुबारकबाद दी।
इसके बाद मस्जिदों में ईसा बाद तरावीह शुरू हुई। सुन्नते मोक्कदा तरावीह में हाफिज-ए-कुरान से तिलावत सुनने के लिए मस्जिद में उमड़ पड़े। जहां तरावीह से पहले हाफिजों ने रोजा पर इसके बदले मिलने वाले नेकियों, सवाब आदि की अहमियत पर रोशनी डाली। बताया कि इस मुकद्दस माह में जो भी इबादतें की जाएगी, उसके सवाब और नेकियों में सत्तर गुना इजाफा कर दिया जाता है। तरावीह शुरू होने से मस्जिदों में इबादत मय माहौल हो गया। तरावीह पढ़ने पहुंचे लोगों में इस माहे मुबारक में पड़ रहे पांच जुमा को लेकर अधिक उत्साह रहा। क्योंकि रमजान माह में पांच जुमा कई साल बाद मिलता है। शुक्रवार को रमजान के तीसरे अशरे की शुरूआत होगी, जो दस दिनों तक चलेगा। मौलाना मुख्तार रिजवी ने बताया कि हर रोजेदारों को तरावीह जरूर सुनना चाहिए। मौलाना ने बताया कि रमजान का चांद नजर आने के बाद बंदे को बहकाने वाले शैतानों को अल्लाह पाक कैद कर देता है। अब बिना रोक-टोक के इबादत करे और अपने नेकियों में इजाफा करे।
ज्ञानपुर में जामा मस्जिद, पुरानी बाजार की दो मस्जिदों में, मुन्नी बेगम कटरा मस्जिद, हास्टल चौराह मस्जिद, भुड़की, लखनों समेत आस पास की कई मस्जिदों में तरावीह शुरू हुई। गोपीगंज में जामा मस्जिद, चुडि़हारी मोहाल, लाईबाजार, मेवड़ापुर, अस्पताल गली समेत कई मस्जिदों में तरावीह शुरू हुई। इसी तरह जंगीगंज में जामा मस्जिद और दक्षिण मोहल्ला मस्जिद में हाफिज-ए-कुरान ने तरावीह शुरू कराई।
विज्ञापन
रमजान शुरू लेकिन नहीं मिला जर्जर तारों से छुटकारा
भदोही। रमजान से पूर्व ही कहा गया था कि त्योहार शुरू होने से पूर्व नगर के जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हाल यह है कि हर मोहल्ले में जर्जर तार है जिनसे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जर्जर तारों के चलते ही समय असमय शट डाउन लेना पड़ता है जिससे आपूर्ति प्रभावित होती है। लोगों ने जर्जर तारों को अविलंब बदलने की मांग की है। मोहल्ला पीरखांपुर में मुश्किल से सौ मीटर तार जर्जर है जिसे कई महीने से बदलने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक बदला नहीं जा सका। मोहल्ले के गुलाम साबिर, इरशाद अंसारी, जावेद अंसारी, शाहिद, जाहिद आदि ने बताया कि थोड़े से तार के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। आए दिन तार के टूटने से शट डाऊन लेना पड़ता है तब दूसरे मोहल्लों की भी बिजली काटनी पड़ती है। लोगों ने कहा कि शांति समितियों की बैठक में अधिकारी कहते हैं कि त्योहार से पहले पहले तारों को बदल दिया जाएगा लेकिन वास्तविकता यह है कि बैठक के बाद कोई समस्याओं को याद नहीं रखता। लोगों ने कहा कि रमजान शुरू हो चुका है। शहर में अभियान चलाकर जर्जर तारों को बदला जाए।
बिजली आपूर्ति के लिए डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार से शुरू हो रहे माह-ए-रमजान में सुबह और शाम बिजली आपूर्ति बेहतर करने की मांग की। जिससे रोजेदारों को सुबह सहरी, शाम को इफ्तार के अलावा दिन में गर्मी और उमस से होने वाली परेशानी से राहत मिले। बडीएम प्रकाश बिंदू ने आश्वस्त किया कि रमजान में मुस्लिम भाइयों को बिजली की समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष मजीद अंसारी, महासचिव शकील खां दादा, जमील अहमद, सर्फुद्दीन, रहमत अली आदि रहे।