फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stamp theft of Rs 2.07 crore in 205 deeds, notice to buyers

Bhadohi News: 205 बैनामों में 2.07 करोड़ की स्टांप चोरी, खरीदारों को नोटिस

Sat, 05 Apr 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stamp theft of Rs 2.07 crore in 205 deeds, notice to buyers
जिले में जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप चोरी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। 12 महीने में 205 बैनामों में 2.7 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी सामने आई है।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप ने खरीदारों को नोटिस भेजकर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। एक सप्ताह में जुर्माना न देने पर खरीदारों के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया जाएगा।
ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में उप निबंधन कार्यालय में संपत्तियों (जमीन, मकान आदि) की रजिस्ट्री होती है। इसमें शासन की ओर से स्टांप तय है।
संपत्ति बेचने और खरीदने वाले विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर जमीन की संरचना को गलत दिखाकर स्टांप शुल्क बचा लेते हैं। इससे राजस्व का नुकसान होता है। चकरोड, पक्की अथवा कच्ची सड़क, आबादी के पास की संपत्ति की रजिस्ट्री पर सर्किल रेट के अलावा अतिरिक्त स्टांप लगता है।
विज्ञापन

इसके अलावा संबंधित भूमि में मकान, अर्धनिर्मित भवन अथवा बाग और पेड़ मौजूद हो तो भी स्टांप शुल्क अधिक लगता है। अधिकारी भूमि रजिस्ट्री के दौरान इन तथ्यों को छिपाकर कम स्टांप शुल्क में बैनामा कर देते हैं। इसे स्टांप चोरी माना जाता है। जिले में तथ्यों को छिपाकर रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अधिक है। एआईजी स्टांप के मुताबिक अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक 977 रजिस्ट्री की जांच की गई। इसमें 772 रजिस्ट्री सही मिली। 205 रजिस्ट्री में दो करोड़ सात लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed