फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stadium Junior defeated BPMG Suriyawan by eight wickets

Bhadohi News: स्टेडियम जूनियर ने बीपीएमजी सुरियावां को आठ विकेट से हराया

Tue, 12 Dec 2023 12:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Stadium Junior defeated BPMG Suriyawan by eight wickets
भदोही। मूंसीलाटपुर स्थित जिला क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को स्टेडियम जूनियर व बीपीएमजी सुरियावां के बीच मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम जूनियर ने बीपीएमजी सुरियावां को आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

बीपीएमजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 17 ओवर में 74 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें सबसे अधिक सत्यप्रकाश ने 32 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम जूनियर की टीम की ओर से आर्यन और करन ने तीन-तीन विकेट लेकर बीपीएमजी के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी स्टेडियम जूनियर ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्टेडियम की ओर से आर्यन 21 और विराट ने 25 रनों का योगदान दिया। बीपीएमजी के आदर्श और अवनीश को एक-एक विकेट हासिल हुए। मैन ऑफ दी मैच का खिताब हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आर्यन को मिला। अंपायर की भूमिका विशाल यादव व प्रिंस सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed