{"_id":"5fedd5068ebc3e3dd12f8bcf","slug":"spjans-protest-against-expo-mart-launch-bhadohi-news-vns566471333","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपो मार्ट लोकार्पण के विरोध में सपाजनों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपो मार्ट लोकार्पण के विरोध में सपाजनों का धरना
विज्ञापन
एक्सपो मार्ट के लोकार्पण के विरोध में भदोही के इंदिरा मिल पर धरना देते सपाई।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध किया। दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता इंदिरा मिल चौराहे से मार्ट की ओर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ता गांधी चौक पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जिस मार्ट का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर चुके हैं, उसी का दोबारा लोकार्पण किया जा रहा है।
पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गलत परंपरा डाल दी है। मार्ट का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 दिसंबर 2016 को ही कर दिया था। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं है। जबकि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जलनिकासी के क्षेत्र में करने के लिए काफी कुछ बचा है।
धरने पर बैठे वक्ताओं ने इंदिरा मिल आरओबी की सर्विस लेन न बन पाने के लिए भी मुख्यमंत्री पर आरोप मढ़े और कहा कि जब मुख्यमंत्री का ध्यान कहीं और होगा तो भदोही का विकास कैसे होगा। धरने पर बैठे लोगों में शोभनाथ यादव, जिलाध्यक्ष विकास यादव, हृदय नारायण प्रजापति, हसनैन अंसारी, संतोष यादव, अलीशेर खां, पूर्व विधायक रामकिशोर बिंद, प्रदीप यादव, राजेश सोनकर शामिल रहे।