{"_id":"57d5b61c4f1c1bb461318dfe","slug":"spg-put-to-the-house-of-the-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा के लिए एसपीजी ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा के लिए एसपीजी ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया से छह सितंबर को किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी का जिले में रोड शो और सभा 14 सितंबर को होगा। रविवार को जिले में राहुल गांधी के सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लेने के लिए एसपीजी टीम पहुंची। पुलिस लाइन में एसपीजी के डीआईजी विमल पवार के नेतृत्व में एसपीजी टीम ने पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद भूष ण पांडेय, सीओ श्यामशंकर पांडेय के साथ बैठक की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रविवार को मुहर लग गई। 14 सितंबर को जिले में राहुल गांधी का रोड शो और सभा होना तय हो गया है। रविवार को दोपहर बाद पहुंची एसपीजी टीम ने सभा और रोड स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अधिकारियों संग सुरक्षा को लेकर घंटे भर से अधिक समय तक मंत्रणा की गई। एसपीजी टीम पुलिस लाइन में बैठक के बाद गोपीगंज पहुंचे। जहां गुलाबधर इंटर कालेज का जाएजा लिया। जिलाध्यक्ष डॉ.नीलम मिश्रा ने बताया कि रविवार को जिले में एसपीजी टीम आई थी। राहुल गांधी कार्यक्रम 14 सितंबर को तय हो गया है।सभा के लिए गुलाबधर इंटर कालेज का निरीक्षण किया है।