{"_id":"64b19ba025b212fc0408fdc4","slug":"special-secretary-expressed-displeasure-over-non-payment-of-cow-herders-on-time-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-596-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गोपालकों को समय से भुगतान न होने पर विशेष सचिव ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गोपालकों को समय से भुगतान न होने पर विशेष सचिव ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नोडल अधिकारी विंध्याचल मंडल व विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार पांडेय शुक्रवार को जिले के गोशालाओं की हकीकत जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीन ब्लॉक के तीन गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशालाओं में साफ-सफाई के अलावा पर्याप्त हरे चारे के स्टॉक रखे जाने का निर्देश दिया। इस दौरान गोवंशों के गोद लेने वाले किसानों की बकाये भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को पैसे का भुगतान समय से कराएं और अधिक से अधिक किसानों को गोवंश गोद लेने के लिए प्रेरित करें।
विशेष सचिव पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश देवेन्द्र कुमार पांडेय ने जिले में ज्ञानपुर ब्लॉक रमईपुर, अभोली ब्लॉक मसूधी और सुरियावां का कस्तूरीपुर गोशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान गोशालाओं में गोवंशों के संरक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गोवंशों की देखभाल का पूरा ध्यान रखा जाएग। आश्रय स्थल में भूसा, हरे चारा पानी की व्यवस्था माकूल व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं बारिश के मौसम में गोवंशों की देखभाल का भरपूर ध्यान रखा जाए। उन्होंने आश्रय स्थल संचालकों से गोवंश संरक्षण की स्थिति, अस्थायी गोवंश की संख्या, शेड की उपलब्धता, चारे का स्टॉक की व्यवस्था जानी। इसके बाद उन्होंने पशु पालकों से संवाद भी किया। जहां कई किसानों से पिछले पांच महीने का बकाया भुगतान न मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसानों का सहयोग लिया जा रहा है। ऐसे में उनको समय से भुगतान किया जाए। जिन भी किसानों का बकाया है, उसे तत्काल भुगतान कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को गोवंशों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने किसानों को बताया कि पशुओं को बेहतर उपचार के लिए शासन की ओर से चलाए गए 1962 टोल फ्री नंबर का उपयोग करें। इस दौरान सीडीओ यशवंत कुमार, पशुधन प्रसार अधिक आलोक राठौर सहित अन्य रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
विशेष अभियान चलाकर खाली कराए चारागाह: विशेष सचिव
ज्ञानपुर। विशेष सचिव ने अतिथि गृह सभागार में गोवंशों के संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले में गोवंशों की संख्या, गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि जिले में तीन स्थायी और 26 अस्थायी सहित कुल 29 गोआश्रय स्थल है। जिसमें 6358 गोवंश संरक्षित है। औराई में वृहद गोसंरक्षण केन्द्र उदयकरनपुर सहित 4 अन्य अस्थायी गोआश्रय स्थलाें का निर्माण अंतिम चरण में है। विशेष सचिव जिलाधिकारी को 45 दिनों में विशेष अभियान चलाकर चारागाह भूमी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोआश्रय स्थलों में साफ-सफाई, हरे चारे के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा को विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा गोसंरक्षण केन्द्रों के निर्माण में मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए जिन गोआश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश है। उसे उसमें शिफ्ट किया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिला कृषि अधिकारी से समन्वय करते हुए जनपद में नैपियर घास के साथ हरे चारे हेतु अजोला की खेती शुरूआत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेश उपाध्याय, सीओ भदोही अजय कुमार चौहान, डॉ. राजेश कुमार, आलोक राठौर, विंध्यवासिनी, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।