फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sparrow emphasis on participation in saving

गौरैया को बचाने में सहभागिता पर दिया जोर

Sat, 23 Apr 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 23 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sparrow emphasis on participation in saving
Professor of the exhibition Keanpiji sparrow conservation Dokcommal
 पिपरी स्थित मॉर्डन पब्लिक हाईस्कूल में शुक्रवार को गौरेया संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय (केएनपीजी) के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए विलुप्त होती गौरैया  पक्षी को बचाने में सबकी सहभागिता पर जोर दिया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक घोंसले बनाकर जागरुकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि हम सबको याद है कि गौरैया की पहुंच पहले हमारे घरों तक थी। तब वे घरों में घोंसला भी बना लेती थी, कोई रोकता नहीं था। चिड़ियों की चहचहाहट से हमारी नींद खुलती थी। उन चिडियों से हमें सामाजिक एकता की सीख मिलती थी। लेकिन, आज चिड़ियों के लिए नाजुक स्थिति का दौर चल रहा है। उनके संरक्षण में सबको आगे आने की जरूरत है। चिड़ियों को आज कोई पानी दाना देने वाला नहीं है। कहा कि इन चिड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यावण संरक्षण महत्वपूर्ण  है। सभी चिडियां हमारे जीवन के लिए कीमती हैं। हमें इनकी रक्षा के लिए गंभीर रहना  होगा। लोगों से अपने घर की छतों पर दाना व  मिट्टी के घड़ो में पानी रखने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, अशोक शर्मा, रामजीत यादव, मोहन पाल, संजय यादव, अखिलेश गौड, सुनील मौर्य, सुषमा श्रीवास्तव, सुशील यादव, शरद यादव, शिवलोचन गिरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed